खुर्जा। ।भारत पुष्प। हिंदी अध्ययन एवं शोध केंद्र एकेपी डिग्री कॉलेज द्वारा हिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि प्रोफ़ेसर विकास शर्मा HOD अंग्रेज़ी विभाग सी सी यूनिवर्सिटी व महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका प्रो रेखा चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम हिन्दी अध्ययन और शोध केंद्र द्वारा किया जा रहा है जिसका विषय में मुलाक़ात उपन्यासकार प्रो विकास शर्मा के साथ । इस अवसर पर लघु कथा वाचन का आयोजन किया जिसमें लगभग 35 छात्राओं व शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया प्रो विकास शर्मा ने बताया कि उपन्यासकार के रूप में उनकी जीवन यात्रा 2018 से आरम्भ हुई । नके उपन्यास निजी जीवन से प्रेरित कथानकों पर आधारित है । उन्होंने ज्वलत मुद्दों जैसे जैन जी , शिक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार, विश्वविद्यालय राजनीति, प्रशासनिक व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार विषय पर अपने उपन्यास लिखे हैं । उन्होंने कहा की महिलाओं को सम्मान उनका प्रतिभा के आधार पर होना चाहिए न की ख़ूबसूरती पर ! अपने चर्चित उपन्यास ‘आल हर फायर’ पर विस्तार से चर्चा की। प्रो. विकास शर्मा ने कहा कि ‘जेन जी’ की अपार ऊर्जा को सही दिशा देने की आवश्यकता है। यह कार्य पुरानी पीढ़ी को मिलकर करना होगा। उन्होंने कहा कि माता-पिता ‘जेन जी’ को गलत बात पर डांट तक नहीं पा रहे हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक उपन्यास लिख चुके प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि उनका नवीनतम उपन्यास विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार, कुलपतियों की नियुक्ति में पारदर्शिता का अभाव, विश्वविद्यालयों में राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कारण शिक्षकों के बाबू में बदलने जैसी स्थितियों को बयां करता है। उन्होंने कक्षाओं में विद्यार्थियों की घटती उपस्थिति को भी चिंता का विषय बताया। महा विद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डिंपल विज ने कहा की हिंदी सब से समृद्ध भाषा है और सभी भाषाओं की जननी है हमें हिंदी के सम्मान करना चाहिए। इस अक्सर पर समस्त महाविद्यालयीन परिवार उपस्थित रहा ।
![]()
