सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। पुराने होली मेला रोड़ पर संचालित जैन इंटर कॉलेज सभागार में भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें नगर की विभिन्न टीमों द्वारा देशभक्ति के हिंदी व संस्कृत के गीतों का गायन कर प्रतियोगिता में भागीदारी की गई। संगीत, स्वर, ताल, प्रस्तुतिकरण व उच्चारण के आधार पर निर्णायक नीति भटनागर, छवि सक्सेना व पूजा गुप्ता द्वारा विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान व जैन इण्टर कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल व टीमों को भगवान नटराज का चित्र एवं सभी विद्यार्थियों को  सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शाखा नगर अध्यक्ष विभोर गुप्ता, ईश्वर चंद गोला सचिव राकेश कुमार तितोरिया  कोषाध्यक्ष रजनी बंसल संयोजक-राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *