सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गुलावठी रोड़ ओवर ब्रिज के पास सड़क हादसे में एक मासूम सहित मां की मौके पर ही मौत हो गयी और पति की हालत नाज़ुक बतायी जा रही है। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया की सूचना मिली थी की गुलावठी रोड़ पर एक कार चालक ने एक बाईक सवार को रोंद डाला मौके पर पुलिस पहुंच गयी और मासूम व उसकी मां के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल पति को ईलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाज़ुक बतायी है।
परिजनों आकिल ने बताया की बाईक सवार राशिद अपने भाई के गांव दौला जा रहे थे तभी सिकंद्राबाद में अचानक बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में मां सादिका व मासूम जनैब घायल हो गए जिनको अस्पताल भेज दिया गया वहां डाक्टरों ने मासूम व मां को मृत घोषित कर दिया गया है। ओर पति की हालत नाज़ुक बतायी गयी है।
![]()
