खुर्जा। ।भारत पुष्प। सेवा समिति (पंजीकृत) की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट जितेंद्र बंसल ने एवं संचालन समिति के सचिव प्रदर्शन भारद्वाज ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी श्री रामलीला महोत्सव के दौरान सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला सेवा शिविर का शुभारंभ 15 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा तथा इसका समापन 25 अक्टूबर 2026 को होगा। बैठक में राजेंद्र अग्रवाल ‘मिट्टी वाले’ को रामलीला सेवा शिविर का संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं प्रियदर्शन को शिविर के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने कहा कि वे शिविर की सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए पूर्ण समर्पण एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। समिति के अध्यक्ष महेश भार्गव ने कहा कि जल सेवा समिति की प्रमुख सेवाओं में से एक है। रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवश्यकतानुसार जल उपलब्ध कराने के साथ-साथ सेवा समिति द्वारा खोए हुए बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाती है। इस महत्वपूर्ण कार्य में स्काउट दल की सेवाएं भी ली जाती हैं, जिसके आवश्यक खर्चों का वहन सेवा समिति द्वारा किया जाता है। बैठक में लाल बहादुर सक्सेना ने बताया कि आगामी 23 अक्टूबर 2026 को रामलीला सेवा शिविर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक का समापन सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ हुआ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *