खुर्जा। ।भारत पुष्प। स्थानीय एनआरईसी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “विकसित भारत@2047 — मेरी कल्पना, मेरा संकल्प” रखा गया था। ​प्रतियोगिता में एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगों व रेखाओं के माध्यम से वर्ष 2047 के सशक्त व समृद्ध भारत की सुंदर परिकल्पना प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों में राष्ट्र निर्माण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत, तकनीकी नवाचार और आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों को बहुत ही रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया। ​इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. पुनीत शुक्ला, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. हितेश सिंह, बी.एड. विभाग के डॉ. लोकेश कुमार एवं एनएसएस सहायक नरेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक सोच की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उन्हें सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रीय विकास से जुड़ी गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। ​प्रतियोगिता का सफल आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दीक्षित के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें प्रियांशी, चंचल, सोनी, अयान, अभय सहित कई स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान आगामी एनएसएस विशेष शिविर अथवा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में किया जाएगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *