–खिलाड़ियों का रंजना सिंह ने बढ़ाया उत्साह

खुर्जा l ।भारत पुष्प। नगर स्थित एसएमजेईसी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रंजना सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में जनपद बुलंदशहर के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से मंडल स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना सिंह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।  रंजना सिंह ने कहा कि खेल बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि ग्रामीण एवं छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी होने वाली टीम के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल एवं अन्य खेल सामग्री प्रदान की। साथ ही छोटे बच्चों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा दोनों ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं, इसलिए दोनों क्षेत्रों में बच्चों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान एसएमजेईसी इंटर कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी, अध्यापकगण, जनपद खेल पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *