खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रातः 11 बजे सामूहिक समूह गान का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्या भारती के संदर्भ एवं मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में रमा मूर्ति विद्यालय की अध्यापिका एवं मुख्य अतिथि अर्चना शर्मा का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्चना शर्मा एवं प्रधानाचार्या गीता डैंग द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान प्रस्तुत किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या गीता डैंग एवं उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा ने विद्यार्थियों को ‘वंदे मातरम्’ के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। बंगाल विभाजन के समय इस गीत ने लोगों में एकता, साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा उन्हें देश के लिए समर्पित होने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक राहुल राठी एवं मैनेजर नीलम राठी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या , उप-प्रधानाचार्या तथा मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि राष्ट्रगीत एवं देशभक्ति से जुड़े ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *