सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में नमामी मातरम् अभियान के अंतर्गत वंदेमातरम् को 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सुबह ठीक 11 बजे एक स्वर एक लय के साथ वंदेमातरम् गुंजायमान हो उठा और जगह-जगह स्कूल व कॉलेजों में एक साथ ठीक 11 बजे एक स्वर एक लय के साथ करोड़ो लोगो ने वंदेमातरम् का गायन किया गया। उसी क्रम में नगर के पुराने जीटी रोड़/होली मेला रोड़ पर संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में आज ठीक 11 बजे एक स्वर एक लय में वंदेमातरम् सामूहिक रूप से गायन किया जिससे पूरा कोलिज परिसर गुंजायमान हो उठा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रोटेरियन पायल गौड व समाज कल्याण विभाग रंजना सिंह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट नितिन गर्ग व कोलिज के प्रधानाचार्य रामकरण दक्ष के साथ मिलकर मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चान , ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान गाकर किया गया और उसके बाद मुख्य अतिथि रंजना सिंह व रोटेरियन पायल गौड ने वंदेमातरम् के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अपने सुविचार रखे। इस कार्यक्रम के उपरांत स्कूल के भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी जिसे देखकर सभी भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रीती त्यागी ने किया एवं वंदेमातरम् सामूहिक गायन की संयोजिका स्नेहिल गौड़ व स्कूल के प्रचार-प्रसार प्रमुख संजीव कुमार शर्मा का सहयोग रहा। इस सामूहिक गायन में 645 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस मौके पर कोलिज की उप प्रबंधक सुमन सैनी, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद्र गोला, सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी योगेश कुमार शर्मा एवं कोलिज के पदाधिकारी व गणमान्य सदस्य व कोलिज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
![]()
