सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गुलावठी रोड़ पर संचालित दयावती दीवान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ठीक 11 बजे एक स्वर एक लय में वंदेमातरम् गुंजायमान हो उठा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व तहसीलदार संजय कुमार एवं खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने मिलकर मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया और उसके बाद मुख्य वक्ता वैभव जैन जेएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने वंदेमातरम् का महत्व विस्तृत तरीके से मोजूदाजनों को समझाया। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए ठीक 11 बजे एक स्वर एक लय में सभी ने मिलकर वंदेमातरम् का गायन किया जिसमें कोलिज का प्रांगण गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने वंदेमातरम् के बारे में विस्तृत जानकारी दी । इस सामूहिक गायन में विद्यार्थियों, आचार्यों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिती से  राजकुमार वर्मा (उपाध्यक्ष), राधेश्याम गर्ग वैर वाले (प्रबंधक) तथा कोषाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल (कोषाध्यक्ष) विनोद (वरिष्ठ सदस्य), सुभाष गुप्ता (सदस्य), अंकित एडवोकेट (पुरातन छात्र), विवेकानंद सैनी समिति सदस्य, उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *