सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बिजली विभाग ने बिजलेंस टीम के साथ मिलकर बिजली चोरी रोको अभियान के अंतर्गत बिजली चोरी अभियान चलाकर 7 बिजली चोरों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने बताया की सुबह तड़के में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजलेंस टीम के साथ सिकंद्राबाद बिजली विभाग की टीम ने मिलकर बिजली चोरी रोको अभियान के अंतर्गत मुहल्ला गद्दीबाडा़ व मृदबाडा में चेकिंग अभियान चलाकर 4 बिजली चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया जिनका भार 11 किलोवाट बताया गया और इसके अलावा 3 उन बिजली उपभोक्ताओं को पकड़ा जिनका समय से बिल जमा होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था मगर बिना बिल जमा किए अवैध तरीके से बिजली चालू कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया गया।

इस प्रकार कुल 7 बिजली चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और बताया की इन बिजली चोरो से लगभग 12 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जायेगा। ओर बताया की यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा इसलिए बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध है की बिजली चोरी ना करें और जुर्माने से बचें।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *