खुर्जा l ।भारत पुष्प। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़भाड़ को देखते हुए महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एक्शन मोड में आ गया है। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/उत्तर मध्य रेल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (प्रयागराज) तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त (अलीगढ़) के निर्देशानुसार RPF पोस्ट खुर्जा जंक्शन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है l RPF खुर्जा जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक नंद लाल मीणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक आर. के. सिंह एवं हमराह स्टाफ द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने खुर्जा जंक्शन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के महिला व दिव्यांग आरक्षित कोचों तथा स्टेशन परिसर की गहन जांच की। दो दिनों में 24 लोगों पर गिर चुकी है गाज l सघन चैकिंग के दौरान महिलाओं के लिए आरक्षित कोचों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते पाए गए 07 लोगों और यात्री परिसर में अनाधिकृत रूप से घूमते पाए गए 13 लोगों—कुल 20 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इससे पूर्व बीते दिन 04 लोगों को दिव्यांग (विकलांग) कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्यवाही के दायरे में लाया गया था। 15 दिनों तक लगातार चलेगा चेकिंग अभियान l उच्च अधिकारियों के निर्देशन में यह विशेष चेकिंग अभियान पूरे 15 दिनों तक लगातार जारी रहेगा, जिसके तहत बड़े पैमाने पर ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर चेकिंग कर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। RPF की आम जनता से अपील l रेलवे सुरक्षा बल ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे महिलाओं व दिव्यांगों के लिए आरक्षित कोचों में अनाधिकृत रूप से यात्रा न करें और न ही यात्री परिसर में बिना वजह या अनाधिकृत रूप से घूमें। RPF ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ मुकदमों की सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *