सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रेलवे रोड़ पर संचालित अग्रसेन इंटर कॉलेज में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के अंतर्गत कला व भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीडी कबाड़ी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ प्रियंका शर्मा व स्टेट बैंक की मेनैजर अर्चना घई द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कला प्रतियोगिता ( पोस्टर/पेटींग) में 14 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के एमएस इंटर कॉलेज के छात्रा खादीजा प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय स्थान पर श्याम सिंह इंटर कॉलेज बिलसूरी की छात्रा अंजली चौधरी रही तथा तृतीय स्थान पर अग्रसेन इंटर कॉलेज की छात्रा रानी रही।
इसके अलावा सीनीयर वर्ग में स्वामी दयाल बालिका इंटर कॉलेज की फातिमा व वीरखेडा़ इंटर कॉलेज की मीनाक्षी रही और द्वितीय स्थान पर श्याम सिंह इंटर कॉलेज की वंशिका सोनी व नैना सिंह रही तथा जैन इंटर कॉलेज की शिखा व काजल रही और इसके अलावा अग्रसेन इंटर कॉलेज की यशी भाटी भी तृतीय स्थान पर रही। इन सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
![]()
