बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय, बुलंदशहर में जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुरेश राना की अध्यक्षता में विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मतगणना प्रबंधन, बूथ स्तर तक संपर्क अभियान तथा शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्नातक एमएलसी प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, जिला पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के संबंधित स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।
![]()
