–बाल सुरक्षा के बताए कानूनी अधिकार

खुर्जा l।भारत पुष्प।  एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बाल संरक्षण और सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देने के उद्देश्य से पॉक्सो एक्ट-2012 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल शोषण एवं उत्पीड़न से बचाव तथा ऐसी स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधिक अधिकारी एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन), बुलंदशहर अखिल कुमार तथा अपर जिला जज, बुलंदशहर डॉ. सुरेश कुमार मौजूद रहे। वहीं थाना खुर्जा के थाना प्रभारी रामफल, सब-इंस्पेक्टर अंजू बघेल सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनीता भारद्वाज ने किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में कानूनी मदद लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से जागरूक और सतर्क रहने के साथ-साथ किसी भी अनुचित घटना की जानकारी तत्काल संबंधित व्यक्ति या अधिकारी को देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता विपिन गिरी ने किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *