खुर्जा । ।भारत पुष्प। खुर्जा नगर स्थित महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान में विजयदशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के पुराना जीटी रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर स्थित संस्थान में कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के साथ की गई। इसके उपरांत हवन किया गया तथा शस्त्र पूजन किया गया और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। संस्थान के प्रधान विजय सोलंकी ने बताया कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजन एक महत्वपूर्ण परंपरा है। संस्थान के उपाध्यक्ष ठाकुर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। क्षत्रिय समाज में विजयदशमी के दिन मुख्य रूप से शस्त्र पूजन किया जाता है, जिसे यहां समाज ने एक साथ मिलकर किया। संस्थान के महामंत्री शिवराम सिंह राघव ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए सामाजिक सद्भाव और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को शिक्षित होना चाहिए और अपने संस्कारों को आगे बढ़ाना चाहिए। इस कार्यक्रम में खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह तथा पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह ,भाजपा कार्यकर्ता राम दिवाकर भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह राघव, ठाकुर अनिल सिंह, विधायक पीआरओ मनीष ठाकुर, रामावतार सिंह, सतीश सोलंकी, सतीश सिसोदिया, एमपी सिंह राणा, रघु ठाकुर, मोहित राघव, आशीष राघव, प्रवीण चौहान, राजू राघव, मधुर चौहान, शिलेंद्र राघव शीलू, सत्येंद्र बैरागी, सभासद देश दीपक राणा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
![]()
