खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर चल रहे श्री शारदीय नवरात्रि उत्सव 2026 के अंतर्गत मंगलवार को मंदिर पर नवमी व दशमी मनाई गई। जिसके चलते माता रानी को नीले रंग की पोशाक धारण कराकर उन्हें धान के लावे का भोग अर्पित किया गया मंदिर पुजारी कमल ओझा ने बताया कि नवरात्रि के नौवे दिन माता रानी की पूजा अर्चना माता सिद्धि रात्रि के रूप में की जाती है जिनका वाहन कमल का फूल है वहीं मंदिर अध्यक्ष देवेश कौशिक व सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि श्री शारदीय नवरात्रि उत्सव 2026 के अंतिम दिवस पर कन्याओं को भोग अर्पित कर उन्हें विधि विधान पूर्वक विदाई दी गई।
उन्होंने बताया कि मंदिर पर श्री शारदीय नवरात्रि उत्सव 2026 पूरे श्रद्धा भाव एवं भव्य तरीके से संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के सदस्य कर्मचारी समस्त पुजारी वॉलिंटियर्स स्काउट गाइड एवं पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहा उन्हीं के प्रयास एवं सहयोग के कारण उत्सव पूरी तरह सफल रहा इसके साथ उनके द्वारा सभी मीडिया कर्मियों को भी धन्यवाद अर्पित किया गया कि उनके द्वारा उत्सव के प्रत्येक दिन की कवरेज अपने समाचार पत्रों पोर्टल यूट्यूब चैनल आदि के द्वारा प्रकाशित कर दूर-दूर तक पहुंचाई गई बताया गया कि मंदिर पर मंगलवार को पूर्व की भांति शाम के समय श्री सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया।
![]()
