शिकारपुर l ।भारत पुष्प। विधानसभा क्षेत्र में छठ महाकाली उत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां काली के दर्शन किए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा और मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र-69 शिकारपुर से जितेंद्र शर्मा जीतू भैया, पंडित देवेंद्र भारद्वाज, नगर पालिका चेयरमैन राजबाला सैनी और नगर अध्यक्ष विकास गर्ग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस पावन अवसर पर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने वालों में मुकेश वाल्मीकि, शक्ति सिंह गुर्जर, पंडित सोनू भारद्वाज, नितिन कुमार वाल्मीकि, कमल चौहान, अरुण कुमार वाल्मीकि और साजन कुमार वाल्मीकि सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे। इसके अलावा सत्यम कुमार, मोंटू वाल्मीकि, सुनील सक्सेना, यश पाठक, विपिन गौतम, राजकुमार सैनी, वासु डागौर, प्रीतम सिंह खिलाड़ी, अभिषेक कुमार खिलाड़ी, मनजीत कुमार, श्रीकांत, सौरभ शर्मा, मासूम गुप्ता, सेबी वाल्मीकि, मानव वाल्मीकि, कार्तिक वाल्मीकि, संदेश वाल्मीकि, आर्यन वाल्मीकि और मोनू वाल्मीकि सहित सर्वसमाज के हजारों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *