खुर्जा l ।भारत पुष्प। सम्राट अशोक धम्म विजय दशमी के पावन पर्व पर जाटव विकास मंच के तत्वावधान में सिटी स्टेशन स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर हिंसा पर अहिंसा की विजय और बौद्ध धम्म के प्रकाश का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमल प्रधानने की। उन्होंने कहा कि धम्म विजय दशमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भारत के ऐतिहासिक गौरव, समृद्धि और लोककल्याणकारी शासन का प्रतीक है। सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद शस्त्र त्याग कर धम्म की विजय का मार्ग अपनाया था, जिसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया। कैलाश प्रधान ने कहा कि आज जरूरत है कि युवा पीढ़ी सम्राट अशोक के धम्म, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारे। दीपदान का अर्थ है अज्ञानता के अंधेरे को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाना। इस अवसर पर अंबेडकर पार्क को दीपों, मोमबत्तियों और बौद्ध ध्वजों से सजाया गया था। उपस्थित लोगों ने तथागत बुद्ध और सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर त्रिशरण-पंचशील का पाठ किया। कार्यक्रम में कपिल, नीरज, कालू, धन सिंह, लक्ष्मण, विजय, प्रेमचंद, सीताराम, अशोक, बबलू, मनोज कुमार, संदीप, आदित्य गौतम, सचिन गौतम आदि सहित मंच के पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे समाज में समता, बंधुत्व, न्याय और भाईचारे के लिए कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *