सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर में मां दुर्गा मंडल कमैटी ने बड़े धूमधाम से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा का शुभारंभ गणेश जी महाराज की आरती वंदन कर किया गया। इस शोभायात्रा में बाहर से आये बेंड बाजे, नफीरी, ढोल-नगाड़े अपनी-अपनी मधुर आवाजों का जादू ऐसा बिखेरा जिसे सुनकर श्रद्धालु झूमने व ठुमकने लगे और विभिन्न प्रकार की सुंदर-सुंदर व मनमोहक झांकियां भी शोभायात्रा में नजर आ रही थी और इसके अलावा काली मां के अखाड़े भी अपने-अपने करतब दिखा रहे थे और डीजे की धमक ने ऐसी धूम मचायी जिसे सुनकर मां दुर्गा मंडल के संचालक लगातार एलाउंसमेंट करते रहे की बैस ना खोले और आवाज भी कानून के मानकों के अनुसार सी चलाये मगर डीजे संचालकों ने कानून को बौना समझते हुए अपनी मनमानी करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
इस शोभायात्रा को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन की अहम् भूमिका रही क्योंकि नगर के चप्पे-चप्पे पर व संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे और प्रत्येक झांकी के साथ 2-2 पुलिस कर्मी तैनात रहे।
![]()
