बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। जनपद में तैनात अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरत राम यादव का रात्रि असामयिक निधन होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन हुआ। शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उपस्थित जनों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी कुमार हर्ष,  अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबिका प्रसाद पाण्डेय सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिवंगत श्री भरत राम यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने दिवंगत श्री यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। वह एक मिलनसार, मृदुभाषी व्यक्ति थे, उनके असामयिक निधन से राजस्व परिवार को गहरा दुःख है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *