– सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने जारी किया मनोनयन पत्र
छतारी : ।भारत पुष्प। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति शावेज़ अली को जिला सचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। छतारी के गांव चौढेरा निवासी शावेज़ अली समाजवादी पार्टी द्वारा जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। शावेज़ अली अब समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। शावेज़ अली ने पार्टी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। वह गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीति के बारे में जागरूक करेंगे।
![]()
