– मृतकों के स्वजन से मिलकर बंधाया ढांढस, हरसंभव मदद का भरोसा

– एडीएम से फोन पर वार्ता कर सरकारी सहायता दिलाने की पहल

छतारी : ।भारत पुष्प। कस्बा के मोहल्ला आजाद रोड पर मकान गिरने के हादसे में दो लोगों की मौत और एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद रविवार को भाजपा नेता कुश शर्मा पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल स्वजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने अपने निजी कोष से मृतकों के स्वजन को एक लाख रुपये की नकद आर्थिक सहायता दी। भाजपा नेता कुश शर्मा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर हादसे में घायल वृद्ध महिला चंद्रकला के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिवार के सदस्यों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही शिकारपुर की एसडीएम प्रतीक्षा पांडे से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के संबंध में बातचीत की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि गुरुवार देर रात छतारी के मोहल्ला आजाद रोड पर दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया था। हादसे में मलबे में दबकर 30 वर्षीय राजेश और 16 वर्षीय सचिन की मौत हो गई थी, जबकि चंद्रकला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया था। हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *