खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज की आईआईसी सेल तथा आई एसीटी एजूकेशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज तथा आईएसीटी से मि. अली ने वेद मंत्रों की पावन ध्वनि के साथ में किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ एकता चौहान ने बताया कि आज के व्याख्यान का “AI-powered spoken English assessment and practice program” है। जिसकी थीम “अपनी आवाज़ को सशक्त बनाएं, अपने भविष्य के द्वार खोलें” हैं। कार्यक्रम के प्रथम चरण में एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा तथा आईएसीटी एजुकेशनल प्राइवेट लिमिटेड के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अली ने ए आई के बढ़ती महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाषा कौशल को विकसित करने की दिशा में अंग्रेजी भाषा जो कि वैश्विक भाषा है उसे हम ए आई के माध्यम से कैसे सीख सकते हैं इसके विभिन्न पक्षों पर उन्होंने प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने इस कोर्स को ज्वाइन करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया तथा इस प्रकार की विभिन्न गतिविधियां बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं इसलिए महाविद्यालय छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए नित्य प्रति नए-नए कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।
![]()
