खुर्जा। ।भारत पुष्प। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा करवा चौथ एवं दीपावली उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य पारिवारिक मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 रोटरी परिवारों ने सहभागिता की l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रो. डॉ. काव्या सौरभ रस्तोगी जी (निर्वाचित मंडलाध्यक्ष 2027-28) एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व अ. रो. तृप्ति रस्तोगी रहीं। अध्यक्ष रो.विनोद आहूजा सचिव रो.हिमांशु अग्रवाल  कोषाध्यक्ष रो.रोहित सिंघल आगामी अध्यक्ष रो.रुपेश अग्रवाल  एवं अन्य साथियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रजावालन किया l मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना करते हुए विगत 26 सालों से लगातार मंडल 3100 और खुर्जा में क्लब की सक्रियता और सदस्यओं यह निरंतर सक्रियता की सराहना की l आगामी सत्र 2027-28 में क्लब को बड़ी ग्रांट दिलाने के लिए आवश्यक तैयारी करने का सुझाव एवं आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण करवा चौथ क्वीन अवार्ड रहा, जिसमें एनी तनुजा चौधरी को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनोरंजक गेम्स, कपल गेम्स एवं कपल डांडिया ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम की शानदार सफलता में संयोजिका एनी रूपाली सिंघल एवं एनी राखी बंसल तथा सह-संयोजिका एनी गरिमा आहूजा एवं एनी वर्षा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। चेयरपर्सन एनी रेनू बाठला एवं काउंसलर एनी पूनम सिंघल का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर क्लब की ओर से सभी रोटरी परिवारों को रोटेरियन प्रवीण शर्मा द्वारा दीपावली उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रो.प्रेम प्रकाश अरोरा, रो. मनीष बंसल एवं रो. मोहित शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *