सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिक्ख समाज के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का जन्मोत्सव पूर्णिमा को मनाया जाता है और उनको याद कर प्रकाश उत्सव मनाया जाता है। उसी क्रम में नगर के सिक्ख समाज ने गुरुनानक देव जी की 557 वीं जयंती/जन्मोत्सव के पर्व को बड़े धूमधाम से मनाने को लेकर पूर्ण तैयारी कर ली है और शनिवारर को सुबह तड़के में सिक्ख समाज ने गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकालकर शुभारंभ कर दिया।
यह प्रभात-फेरी गुरुद्वारा साहिब से चलकर नगर के मुख्य बाजारों व मुहल्लों से होकर वापस गुरुद्वारा साहिब में सकुशल संपन्न हो गयी और उसके बाद भजन कीर्तन किया गया और ग्रंथी साहिब ने सबद पाठ का रसास्वादन कर अरदास लगाकर हुक्मनामा पढ़कर गुरुग्रंथ साहिब को विश्राम कराया और उसके बाद सभी संगत को प्रसाद वितरण किया।
![]()
