बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। नव संवतसर तथा चैत्र नवरात्रि शुभारंभ के उपलक्ष्य में आयोजित 12 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों लोगों ने राष्ट्र कल्याण हेतु आहुति अर्पित की। रात्रि को भजन संध्या में भी सनातन संस्कृति और भक्ति का अदभुत संचार हुआ। नगर के देवीपुरा क्षेत्र के आनन्दपुरी मोहल्ले में 2 दिवसीय हिन्दू नववर्षोत्सव 2081 के दूसरे दिन दोपहर में गायत्री परिवार, श्री महाकात्यायनी कमेटी तथा राष्ट्र चेतना मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 12 कुंडीय महायज्ञ में 12 सपत्नीक यजमानों सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों ने आहुति प्रदान कर राष्ट्र कल्याण की कामना की। समारोह के आयोजकों ने कार्यक्रम के मुख्य यजमान राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह एवं अन्य अतिथियों को भगवा अंग वस्त्र और महा कात्यायनी माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। शाम को श्रीधाम बरसाना से पधारी प्रसिद्ध भजन गायिका उपासना दीदी के सान्निध्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें देर रात्रि तक बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों सहित अनेक गणमान्य लोग सम्मिलित रहे।

व्यवस्थाओं में तान्या अग्रवाल, खुशी शर्मा, प्रिंसी गर्ग, डिंपल वर्मा, मुस्कान, माही वर्मा, कोमल, यश कुमार, ओम गुप्ता, आयुष कुमार, विनायक अग्रवाल, मृदुल सक्सेना, केशव शर्मा, पीयूष कुमार, अमन बंसल, कार्तिकेय पंडित, प्रशांत वर्मा, अनुराग ठाकुर, विकास सिंह, धनंजय सिंह, देव शर्मा, पुनीत लोधी, शुभ पंडित आदि सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *