खुर्जा। ।भारत पुष्प। विद्यालय प्रबंधक एसोसियेशन रजि० खुर्जा के पदाधिकारी अपनी समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी बुलंदशहर के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होनें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे जी को अपनी विभिन्न समस्याओं जैसे आरटीई के तहत विद्यालय द्वारा प्रवेश ना दिया जाना, यूडायस में आ रही दिक्कतों को सही कराया जाना रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तुरंत समाधान कराया इसके बाद पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सम्मानित करने का निर्णय लिया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष प्रेमपाल यादव कोषाध्यक्ष कौशल कुमार गुप्ता संगठन मंत्री लवलेश कुमार एवं कपिल कुमार तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *