जहांगीरपुर ।भारत पुष्प। क्षेत्र के पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के नेतृत्व में रैली निकालकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। इस दौरान छात्रों ने अपने हाथों में मतदान के लिए प्रेरित करने वाले स्लोगन लिखे हुए बैनर आदि ले रखे थे। तत्पश्चात प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों व शिक्षक व स्कूल के स्टॉफ को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान मदनगोपाल शर्मा संजय कुमार राकेश कुमार राजीव पौरुष कुमार राजन, पियुष चौ., ज्ञानेंद्र कुमार, सीमा चौ. दीपा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *