खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भारत विकास परिषद में चल रहे चार दिवसीय बाल संस्कार शिविर का सफलता पूर्वक समापन किया गया। समर कैंप की संयोजिका पूजा तायल ने बताया कि शिविर के दौरान भारत विकास परिषद के स्लोगन संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत के तहत शिविर में बच्चों को गायत्री मंत्र से शुरुआत कर उसका महत्व बताया बालिकाओं को फ्रूटी बांटकर हेयरस्टाइल सिखाए विज्ञान की जानकारी हेतु डेंसिटी ओसियन जार बनाकर तरल पदार्थ के विषय में समझाया। हीट स्ट्रोक के विषय में जानकारी देते हुए ठंडा ठंडा दही खीरे का सलाद सिखाया। बालिकाओं को लैंडस्केप की पेंटिंग सिखाते हुए पेंटिंग के कुछ टिप्स भी सिखाए। आर्ट क्राफ्ट के अंतर्गत अखबार की आकर्षक बास्केट सिखाई। कढ़ाई के कुछ बूटे निधि जिंदल द्वारा सिखाए गए। शिविर के अंतिम दिवस बच्चों में गर्मी हेतु कुछ जरूरी बातें बताई। बालिकाओं के कार्य अनुसार प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार वितरण किए बाद में सभी बच्चों को गिफ्ट प्रदान किया। समर कैंप की संचालिका संगीता पोद्दार रहीं वहीं उनके सहयोग में सारिका, अलका, निधि मौजूद रहीं।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *