भारतीय संस्कृति जैसा दूसरा नहीं हो सकता ––– मौहम्मद आरिफ खान
खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारतीय राजनीति को नई दिशा दशा और स्वच्छता प्रदान करने वाले भारतीय संस्कृति के पुरोधा पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार राज्यपाल केरल आरिफ मोहम्मद खान साहब नगर के प्रतिष्ठित आनंद रोडवेज कारोबारी महेश चौधरी के निवास पर पहुंचे।

तत्पश्चात उनके द्वारा आयोजित जन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रचलन से हुआ। महेश चौधरी द्वारा स्वागत वक्तव्य के माध्यम से उनका स्वागत किया गया एवं उनकी पुत्रवधू रिचा चौधरी ने उनका जीवन परिचय उपस्थित जनों के समक्ष रखा साथ ही तनु चौधरी ने खुर्जा की प्राचीन जानकारी एवं पंचवटी के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई।

उपस्थित आगंतुकों ने राज्यपाल का माल्यार्पण व बुके के प्रदान करके स्वागत किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने उद्बोधन में सभी को मार्गदर्शित करते हुए भारतीय संस्कृति के गुण महत्व की जानकारी आदि शंकराचार्य जी वेदव्यास जी स्वामी विवेकानंद जी पुरातन वेद पुराण भगवत गीता के सैकड़ो धरनो के माध्यम से दी और उसके महत्व को समझाया। उन्होंने चारों वेदों के चार वाक्य में समझाया खाल के रंग पूजा भाषा संस्कृति को प्रभावित नहीं कर सकती संस्कृत आत्म है और भारतीय संस्कृति जैसा दूसरा नहीं हो सकता जो स्थाई है वह भ्रम है और वही सत्य है और जो परिवर्तनशील है वह मिथ्या है प्रभु भगवान प्यासे को पानी देना भूखे को रोटी देना और किसी से नफरत ना करना यह सभी ग का शहर है वही भगवान है भगवान केवल बिल्डिंग में नहीं होते सेवा भगवान का एक रूप है स्वामी विवेकानंद जी ने अपने सब धर्म ग्रंथो का कर दो शब्द त्याग और सेवा में ही व्याख्या किया है पीले वस्त्रो का पहनना त्याग का प्रतीक है कुर्बानी का प्रतीक है हरा रंग संपन्नता का प्रतीक है सफेद रंग शांति का प्रतीक है और यदि त्याग नहीं है संपन्नता और शांति नहीं आ सकती वेदव्यास सर्वशास्त्र की व्याख्या करते हुए दूसरों का भला करना पुण्य है और दूसरे को तकलीफ देना पाप है मोक्ष इंसानियत से मिलती है यही संस्कृति का ज्ञान है।
इस अवसर पर व्यापारी नेता विनोद पहलवान समाज सेवी राहुल राठी उद्योगपति शमी भाई पंचवटी के अध्यक्ष मनमोहन अरोड़ा गजेंद्र राजू करतार सिंह मदन लाल शर्मा इरशाद मोहम्मद खान पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह राजीव बंसल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रेम प्रकाश अरोरा ने किया।
![]()
