बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देश के अमर शहीद भगत सिंह के भतीजे किरण जीत सिंह ने शहीद चौक पर स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवाओं का राष्ट्र सेवा में सहभागिता के लिए आह्वान किया। क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह के छोटे भाई कुलतार सिंह के सुपुत्र किरण जीत सिंह, आचार्य महामंडलेश्वर श्री कमल किशोर जी महाराज, राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने काला आम चौराहा पर स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। किरण जीत सिंह ने कहा कि असंख्य भारतवासियों के आदर्श भगत सिंह ने युवा अवस्था में ही भारत की आजादी के लिए आत्म बलिदान कर एक सशक्त और स्वाभिमानी भारत की कल्पना की थी। लेकिन, आज भी भगत सिंह का सपना पूरी तरह साकार नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवान ही भगत सिंह जैसे अनेकों शहीदों के सपनों का भारत बना सकते हैं। उन्होंने राष्ट्र चेतना मिशन के सेवा कार्यों के सराहना करते हुए कार्यक्रम हेतु आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर जी महाराज ने भी विभिन्न सेवा कार्यों में संलग्न राष्ट्र चेतना मिशन के युवा कार्यकर्ताओं को शुभाशीष प्रदान किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *