–अध्यक्ष ने तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

खुर्जा। ।भारत पुष्प। अलीगढ चुंगी स्थित शिव मंदिर से चोरों ने दानपत्र चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी होने पर चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सक्सैना ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अनिल सक्सैना के अनुसार मंदिर से रात्रि में चोरों द्वारा दानपत्र चोरी कर लिया गया जिसमें करीब 6 से 7 हजार की नकदी बताई गई है। साथ ही आशंका जताई गई है कि काशीराम आवास योजना में रहने वाले किसी व्यक्ति के द्वारा यह चोरी की गई है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *