खुर्जा: ।भारत पुष्प। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं द्वारा मूंडाखेड़ा चौराहे के निकट छबील लगाई गई। जहां कार्यकर्ताओं ने लोगों को शरबत वितरित किया। तपती गर्मी में शरबत का सेवन कर राहगीरों ने राहत की सांस ली। साथ ही लोगों को भी गर्मी में छबील लगाने के लिए प्रेरित किया। संगठन के एनसीआर महासचिव बिल्लू चौधरी ने कहा कि अब से आगामी दिनों में तापमान बढ़ेगा, जिससे कि क्षेत्र में गर्म हवाओं का पहरा रहेगा। ऐसे में लू की चपेट में आकर डिहाइड्रेशन, बीपी, नजला,जुकाम आदि बीमारी का खतरा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करते रहें। खुद को ढक कर ही बाहर निकले,जिससे किसी सेहत पर असर न पड़े। शरबत वितरण में संगठन के नगर अध्यक्ष मौ. रिजवान, कैलाश भागमल गौतम, समाजसेवी हसन सैफी, नसीर,सतीश प्रधान, वहाब गाजी आदि रहे।
![]()
