सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में मुस्लिम समुदाय के धर्म अनुसार सोमवार को ईद उल अदहा मनायी गयी। सिकन्दराबाद में ईदगाह पर प्रशासन की निगरानी में ईद उल अजहा की नमाज़ सकुशल अदा की गयी। इस नमाज़ में हजारों मुस्लिम भाइयों ने अमन चैन के लिए दुआएं की ओर शीश झुका कर अल्ला ताला से शांति की गुहार लगायी। ईदगाह के बाद नगर के जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में भी लोगों ने नमाज़ अदा की ओर उसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर नगर एसडीएम रेनू सिंह, तहसीलदार वालमेंद्रु सिंह, क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, नगर पालिका ईओ रविद्र कुमार मय स्टाफ व फोर्स के मुस्तैद नजर आये ओर इसके अलावा नगर के विभिन्न चोराहों पर पुलिस बल तैनात नजर आयी ओर इसके अलावा तहसील प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *