खुर्जा। ।भारत पुष्प। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निकट अलीगढ़ चुंगी प्राचीन शिव मंदिर चित्रगुप्त सभा के प्रांगण में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बढ़ चढ़कर लोगो ने रक्तदान किया l कार्यक्रम जिला संयोजक संजीव भारद्वाज, जिला संरक्षक अमित शर्मा जी एवं जिला अध्यक्ष अनिल सक्सेना एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित किया गया l रक्तदान करने वालो को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में जिला अस्पताल बुलंदशहर से डॉक्टर की पहुंची और टीम के द्वारा रक्तदान शिविर को संचालित किया गया l कार्यक्रम में भावेश सक्सेना, सर्वेश सक्सेना, मदन लाल जी, मोहित कौशिक, चंद्रभान, प्रतीक सक्सेना, अमन सक्सेना, दीपांशु दीक्षित, अनिल कुमार, पार्थ गुप्ता, दुष्यन्त सिंह, नवीन अरोरा, सुमित शर्मा, हर्षित अग्रवाल, अविनाश सक्सेना, गरिमा शर्मा, शिखा शर्मा, नेहा अरोरा आदि लोग उपस्थित रहे l
![]()
