खुर्जा। ।भारत पुष्प। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री गोवर्धन मंदिर समिति रजि० के बैनर तले रानी वाला चौक स्थित श्री गोवर्धन जी महाराज की संगीतमय परिक्रमा आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम श्री गोवर्धन जी महाराज का दुग्धाभिषेक किया गया। तत्पश्चात बैंड बाजों व भजन कीर्तन के साथ संगीतमय सात परिक्रमाओं का आयोजन किया गया।

परिक्रमा के तहत श्रद्धालुओं ने भी जमकर नृत्य किया और परिक्रमा लगाई। वहीं संगीतमय परिक्रमा के दौरान राधा कृष्ण की झांकी लोगों में आकर्षण का केंद्र रही। तत्पश्चात भक्तों के बीच समिति द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष राकेश वर्मा सचिव शेखर वर्मा कोषाध्यक्ष राजीव जनरल मैनेजर कृष्ण गोपाल सराफ के अलावा समिति के काफी सदस्य व भक्त मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *