छतारी : ।भारत पुष्प। भाजपा का सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। छतारी के खुर्जा रोड़ स्थित एवान ग्रीन फार्म हाउस में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष विकाश चौहान, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष रवेंद्र मीणा, पदम सिंह तोमर सहित शंभू सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माला पहनकर संयुक्त रूप से किया। उसी दौरान बंजारा समाज, लोधी समाज सहित सम्मानित लोगों ने पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया। उसी दौरान समाज के लोगों ने उन्हें भाला भी भेंट किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विकाश चौहान ने लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से 28 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस मौके पर मंगल सेन गुप्ता, परवेंद्र देशवाल, अश्वनी राघव, पीतम सिंह, अमोलक मीणा, प्रदीप चौहान, धर्मेंद्र ठाकुर, विमल राघव आदि मोजद रहे।
![]()
