सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। इस वर्ष भी रामलीला का मंचन 3 अक्टूबर को होने जा रहा है। उसी को लेकर नगर के समाजसेवी पं राकेश शर्मा के आवास पर रामलीला समिति की एक बैठक आहुत की गयी।
रामलीला समिति के प्रधान पं राकेश शर्मा व चैयरमेन सचिन शर्मा एंव सचिव जगदीश बजाज ने बताया की रामलीला का मंचन कराने को लेकर एक बैठक पं राकेश शर्मा के आवास पर की गयी। इस बैठक में रामलीला का आय व्यय का लेखा जोखा पेश किया गया ओर आगामी होने वाली रामलीला के मंचन के लिए रणनीति तैयार की गयी है। आने वाली 15 सितम्बर 24 को रामलीला मैदान में रामलीला कराने हेतु भूमि पूजन किया जायेगा। बैठक में पं राकेश शर्मा, सचिन शर्मा, जगदीश बजाज, जितेंद्र गर्ग, अर्जुन वर्मा मोजूद रहे।
![]()
