खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज के हिंदी शोध परिषद् के तत्वावधान में पीएचडी मौखिकी परीक्षा आयोजित हुई जिसमें शोधार्थी मनोज कुमार तोमर द्वारा ‘इक्कीसवीं के हिंदी बाल साहित्य में मनौवैज्ञानिक दृष्टि से अध्ययन’ विषय पर शोधाकार्य पूर्ण किया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर गोपाल प्रधान, प्राचार्या प्रो डिंपल विज व शोध परिषद की प्रभारी डॉ रेखा चौधरी द्वारा माँ सरस्वती के आमुख दीप प्रज्वलित कर किया गया । शोधार्थी मनोज ने अपना शोधसार प्रस्तुत किया उसके पश्चात प्रों प्रधान ने बाल मनोवैज्ञानिकता पर अपने विचार दिये तथा बताया कि विद्यार्थी कक्षा में अनेक प्रकार से अनुभव लेकर उपस्थित होते हैं उन्होंने बाल मनोविज्ञान पर और ज़्यादा काम करने की अपील की । महाविद्यालयकी प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कहा कि महाविद्यालय निरन्तर शोध के क्षेत्र में प्रयासरत हैं I इस अवसर पर समस्त शोधार्थी व महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
