– विकास कार्य होने से लोगों को मिली राहत

– कई गांव में किया किया लोकार्पण

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। सोमवार को शिकारपुर विधानसभा के गांव कस्बा डडडू, बैनेल और फतिहाबाद में विभिन्न निधियों से पूरे हुए करीब एक करोड़ से अधिक रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। संपर्क मार्ग, सीसी रोड़ सहित मुख्य मार्ग का निर्माण होने से लोगों को राहत मिली है। उसी दौरान भाजपा नेता कुश शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या भी सुनी है। बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन गांव में विकास कार्यों लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिकारपुर के गांव कस्बा डडडू, बैनेल और फतिहाबाद में नवनिर्माण विकास कार्यों का मुख्य अतिथि भाजपा नेता कुश शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता कटकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता कुश शर्मा ने सरकार की योजनाओं सहित अन्य विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उसी दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेता कुश शर्मा से नाले, सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को कराने की मांग की है। भाजपा नेता कुश शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर जल्दी समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर हर्ष वर्धन शर्मा, संदीप शर्मा, डेनी प्रधान, त्रिका सिंह, विचित्र कुमार, शिव कुमार लोधी, प्रदीप चौहान, डीके शर्मा, रविन्द्र मीणा, ललित, रिंकू शर्मा, सुधीर शर्मा, वीरेंद्र सिंह, राजमणि शर्मा, बिश्मवार, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *