सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। हमारे भारत देश में सनातन धर्म के अनुसार क्वार मास के शुक्ल पक्ष में माँ शेरावाली माता के नवरात्रि आते हैं इसलिए भक्तगण माँ ज्वाला की अखंड ज्योति झंडेवालान मंदिर व ज्वाला जी कांगडा़ से पैदल यात्रा कर लाते है ओर मंदिरों में विराजमान करा कर पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाते है। उसी क्रम में बुद्धवार से माता ज्वाला की अंखड़ ज्योति को भक्तगण लेने जाने लगे हैं और कुछ लोग दूर जाने वाले माता रानी के भक्त ज्योति लानी शुरु कर दी है ताकी 3 अक्टूबर को माता रानी की ज्योति मंदिर में विराजमान हो सकें।
![]()
