खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर तहसील परिसर में साफ सफाई का बीडा उठाया। इस दौरान एसडीएम दुर्गेश सिंह ने स्वयं झाडू उठाकर लगानी शुरू की। इसे देख तहसील परिसर में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी एसडीएम संग झाडू लगाकर तहसील परिसर की साफ सफाई की। इस मौके पर एसडीएम दुर्गेश सिंह ने सभी कर्मचारियों को साफ सफाई रखने की नसीहत दी।
![]()
