खुर्जा। ।भारत पुष्प। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी पर मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होनें ज्ञापन में दर्शायी गईं किसानों की समस्याओं को जल्द हल किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मंडी में व्यापारियों द्वारा किसानों के धान व अनाज को कौडियों के रूप में खरीदा जा रहा है। व्यापारी बिना किसान की मर्जी जाने ही रेट तय कर देते हैं। इसके अलावा किसानों का पेमेंट 1–2 माह में किया जाता है नकद पेमेंट के लिए 2 प्रतिशत काटा जाता है। कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
