खुर्जा। ।भारत पुष्प। गाजियाबाद के जिला जज द्वारा गाजियाबाद की बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को पुलिस से बर्बरता से पिटाई करा दी। जिसमें अनेक अधिवक्ता घायल हो गए। जिसको लेकर पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं व बार एसोसिएशन में भारी रोष व्याप्त है। इसी को लेकर खुर्जा की बार एसोसिएशन ने मीटिंग आहूत करके गाजियाबाद के अधिवक्ताओं के समर्थन में पूरे दिन कार्य नहीं किया। इस दौरान मुनेश कुमार भानु प्रताप सिंह जयराज सिंह राजेश शर्मा अरूण गौड पीयूष बंसल शशिपाल सोलंकी खालिद खां मनी सलूजा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
![]()
