खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित श्री गोवर्धन मंदिर समिति (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में श्री गोवर्धन महाराज जी की भव्य नगर शोभायात्रा रानी वाले  चौक से निकाली गई जिसका उद्घाटन विधायक मीनाक्षी सिंह ने विधि विधान से पूजा कर किया। सुबह से ही कढ़ी चावल का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया और शाम से ही अन्नकूट का प्रसाद एवं रात्रि को छप्पन भोग का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। श्री गोवर्धन महाराज जी की गोबर द्वारा निर्मित 31 फुट लंबी प्रतिमा बनाई गई। जिसका सैकड़ो भक्तों ने परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमाया। फूलों तथा बिजली की लाइट द्वारा श्री गोवर्धन मंदिर का विशेष श्रृंगार किया इस दौरान फूल बंगला में श्री गोवर्धन महाराज जी की प्रतिमा अलग ही छठी बिखेर रही थी। रात्रि में प्रभु नाम का गुणगान बाहर की मंडलियों द्वारा अनुपम छटा बिखेरी रही थी और भक्त भाव विभोर होकर नृत्य कर रहे थे। नगर शोभा यात्रा सब्जी मंडी, सुभाष रोड, मंडी दानगंज, कोठी बिसायत खाना, बजाजा बाजार, सराफा बाजार, बिंदा वाला चौक, कबाड़ी बाजार, पदम सिंह गेट जेवर अड्डा चौराहा, श्री गंगा मंदिर, श्री हनुमान टीला, देवी मंदिर, गोविंद देव मंदिर, राय साहब की हवेली होते हुए श्री गोवर्धन मंदिर पर संपन्न हुई। जिसमें बैंड बाजे शहनाई वादन, विभिन्न झांकियां तथा गोवर्धन महाराज जी की झांकी अद्भुत और अलौकिक रही। इस अवसर पर राकेश वर्मा उर्फ सोनू, शेखर वर्मा, विकास वर्मा, विशाल पोद्दार,आशीष गुप्ता,कृष्ण गोपाल सराफ, राजीव वार्ष्णेय,  खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह , डीसी गुप्ता कांटे वाले, विकास सोनी, चंद्र प्रकाश सोनी, हरीश वर्मा, दुर्गेश सराफ, शैलेंद्र वर्मा, जीतू वर्मा, संजय जैन, देवेश शर्मा, अश्विनी, अनिल अग्रवाल, प्रेमपाल वर्मा, अजय, पवन, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, राहुल राठी, प्रभात सोनी ,गोलू माहौर,उमाकांत शर्मा, अनुज गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ विमल, हरिओम अग्रवाल, दुर्गेश, यश गुप्ता, शैलेंद्र सिंह वर्मा बृजमोहन, रामेश्वर दयाल, मनोज केजरीवाल, हेमंत शर्मा, पवन भार्गव, नवीन गर्ग बिंदा वाले, विष्णु अग्रवाल, पवन कुमार गुप्ता आदि रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *