सिकन्दराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के प्रिय बिहारी मंदिर में श्याम परिवार सेवा समिति ने बड़े धूमधाम से श्री खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाते हुए कराया का 78 वाँ मासिक कीर्तन आयोजित किया। कार्यक्रम में बाबा खाटू श्याम का दरबार भव्य व आलोकिक नजर आ रहा था ओर इसी मौके पर 21 किलो का केक काटकर बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया बाबा के दरबार में सभी भक्तों ने अपनी-अपनी हाजिरी माथा टेककर लगाकर प्रसाद ग्रहण कर बाबा आशीर्वाद लिया।

भजन कीर्तन के कार्यक्रम में बाहर से आये हुए कलाकार बिंदर सिंह गाजियाबाद व कीर्ति कोशिक ने अपनी मधुर आवाज़ का जादू ऐसा बिखेरा जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे ओर तालियाँ बजाकर झूमने व गाने लगे। कार्यक्रम में श्याम परिवार सेवा समिति के सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी ड्युटी पर मुस्तैद नजर आये।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *