सिकन्दराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के जैन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भारत शिक्षा एक्सपो 2024 मे भ्रमण कर अपना ज्ञानवर्धन किया।  जैन इंटर कोलिज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुधीर सोंलकी ने बताया की भारत शिक्षा एक्सपो 2024 का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में दिनांक 11 से 13 नवंबर तक किया गया था। इस कार्यक्रम में कॉलिज के बच्चों ने जाकर शिक्षा एक्सपो में विभिन्न प्रकार के तकनीकी मॉडल एवं नवाचारों का अवलोकन किया और उनसे प्रेरणा ली। इस प्रकार के मॉडल एवं नवाचार वैज्ञानिक रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को नवप्रयोगो के लिए प्रेरित करते हैं। इस प्रकार के नवप्रयोग ही भविष्य में आविष्कार बनते हैं और व्यक्ति के जीवन को सरल और सहज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *