– राजस्व कर्मियों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप

शिकारपुर : ।भारत पुष्प। राष्ट्रवादी किसान कामगार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा क्षेत्र के सैकड़ो किसानों सहित समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय पहुंच गए। विधायक अनिल शर्मा ने शिकारपुर एसडीएम दीपक कुमार पाल को सैकड़ों किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उसी दौरान कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर जल्द समाधान कराया जाए। शिकारपुर एसडीएम ने विधायक को आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को सुनकर जल्द समाधान कराया जाएगा। शिकारपुर तहसील में राष्ट्रवादी किसान कामगार मंच के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ विधायक अनिल शर्मा पहुंचे गए। राष्ट्रवादी किसान कामगार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा ने एसडीएम दीपक कुमार को क्षेत्रीय सैकड़ो किसानों की समस्याओं से अवगत कराया है। किसानों का आरोप है कि शिकारपुर तहसील में अधिकारियों की लापरवाही से तहसील में लगातार भ्रष्टाचार पनप रहा है। आरोप है यह भी है कि तहसील कार्यालय में कदम कदम पर प्राइवेट लोग काम कराने के नाम पर किसानों से अवैध वसूली रहे हैं। किसानों द्वारा कई बार अधिकारियों को प्राइवेट कर्मचारियों की शिकायत की गई है। इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। उसी दौरान राष्ट्रवादी किसान कामगार मंच के राष्ट्रीय सचिव चौधरी जबर सिंह ने कहा कि किसानो और कामगारो अपनी समस्याओं लेकर हर रोज तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते उनकी समस्याओं के समाधान नहीं हो रहे हैं। विधायक अनिल शर्मा की मौजूदगी में एसडीएम ने किसानो की कई समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाए। उसी दौरान एसडीएम ने विधायक को जल्द ही समस्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया है। इस दौरान विधायक अनिल शर्मा ने विद्युत विभाग के शिकारपुर एक्सियन को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया है। जहां विद्युत विभाग के एक्शन ने जल्द ही समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस मौक चौधरी जबर सिंह, सुभाष शर्मा प्रधान, रघुनाथ, राम अवतार शर्मा, राहुल चौधरी, मनोज शर्मा,  डीके शर्मा, कपिल, आसिफ कुरेशी, रामकिशन लोधी, निशांत शर्मा, महेश, राजेश, नीरज शर्मा, निर्भय शर्मा, मंगल सिंह, अजीत पूर्व प्रधान, हर्षवर्धन शर्मा, संग्राम सिसोदिया, डेनी प्रधान, परवेन्द्र देशवाल, हरकेश शर्मा, दिनेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *