सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल देखा जा रहा है की कुछ लोग शादी समारोह व विभिन्न प्रकार की पार्टीयों में धांय-धांय कर फायरिंग करते हुए नजर आते हैं ओर उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। जिसमें की जिसमें की समाज में उनका बड़ा नाम रोशन हो मगर उनको यह नहीं पता की अब यूपी में धांय-धांय करने वालों पर सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ की पुलिस तत्काल संज्ञान लेते हुए शख्स कार्यवाही कर देती है।
ऐसा ही एक मामला उ0प्र0 के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद देहात के थाना ककोड़ क्षेत्र का सामने आया है इस क्षेत्र में से एक वीडीयो सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग करते हुए की वायरल हो रही है। इस वीडीयो को देखकर बुलन्दशहर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए हर्ष फायरिंग करने वालों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। सी0ओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की आज 22 जनवरी 25 को सोशल मीडिया पर एक धांय-धांय करने वाली हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा था इस वीडियो का गहनता से परीक्षण किया तो यह वीडियो लगभग 1 वर्ष पुराना किसी मैरिज में का बनाया गया बताया जा रहा है। इस वीडियो में फायरिंग करने वाले पर सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज कराकर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
![]()
