सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के सभी बाजारों व सब्जी मंडी में अतिक्रमण होता दिखाई देता है। इस अतिक्रमण को हटवाने को लेकर नगर के विभिन्न संगठनों ने लगातार सैकड़ों बार आवाज़ उठायी है ओर शासन-प्रशासन ने भी ऐडी़ चोटी के भरपूर जोर लगा चुकी है मगर नतीजा जीरो रहा।

इसी अतिक्रमण को हटवाने को लेकर पुनः नगर पालिका चेयरमैन डा0 प्रदीप दीक्षित पालिका टीम के साथ नगर की पुरानी सब्जी मंडी में पहुंचे ओर व्यापारी व फुटपाथीयों से मुलाकात कर अपनी-अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया ओर कहा की इस अतिक्रमण होने के कारण नगर की जनता को काफी परेशानी होती हैं इसलिए अतिक्रमण हटाने पर ध्यान देते की जरुरत है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *